Move to Jagran APP

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, किशोरी गंभीर

?????-?????? ?? ?????? ???? ?? ??? ????? ???? ??????? ??? ?????? ?? ?? ??? ???? ?????????? ?????(?????????) ????? ?? ??? ???? ???????? ??? ???? ??? ????? ?? ???? ?? ???? ?? ??? ?? ?? ???? ?????? ????? ??? ?? ????? ?? ?? ??? ?????? ?? ???? ??????? ??? ???? ?? ??? ??? ?? ????? ?? ??? ????? ???????? ??? ?????? ??? ??? ??? ????? ?? ?????-?????? ?? ?????? ????? ?? ??? ??? ?????? ?? ??? 12 ???? 58 ???? ?? ?????? ??????-?????? ?? ??? ???? ???? 12392 ???? ???????? ????????? ???????? ???? ?????? ??? ??? ????? ??? ?? ???? ?????? ?? ???? ? ?? ?????? ????? ?? ????? ??? ??? ????? ?? ???? ?? ?? ??? ??? ?? ???? ?? ????? ?????? ????

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:05 AM (IST)
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, किशोरी गंभीर
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, किशोरी गंभीर

सुलतानपुर : कस्बे से सटे गांव बेदूपारा में बीती रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। रविवार की रात 12 बजकर 58 मिनट पर पुरानी दिल्ली-राजगीर के बीच चलने वाली 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस बेदूपारा गांव पहुंची थी। इसी दौरान पास के गांव निवासी एक युवक व एक किशोरी ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रैक पर युवक का शव पड़ा हुआ था, जबकि एक जख्मी किशोरी कराह रही है। उसका दाहिना पैर टूटा हुआ था। युवक स्नातक तो किशोरी इंटर मीडिएट की छात्रा है। कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

सिपाहियों की तत्परता से बची किशोरी की जान:

किशोरी की जान जीआरपी सिपाहियों की सक्रियता की वजह से बच गई। दरअसल, लोको पायलट ने घटना की सूचना लंभुआ स्टेशन अधीक्षक व रेलवे कंट्रोल रूम को दी। अधीक्षक ने चौकी पर तैनात सिपाही प्रभुनाथ यादव व विनोद सोनकर को सूचित किया। दोनों आरक्षी बिना समय गंवाए ट्रैक पर दौड़ लगाकर घटनास्थल पर पहुंच गए। खुदकुशी पर अमादा किशोरी को हटाने की कोशिश की तो उसने सिपाहियों से मर जाने की बात कहकर दूर हटने को कहा। सिपाहियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे किसी तरह शांत किया। इसकी सूचना परिवारजन व जीआरपी एसओ संजय यादव को दी गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी से घायल किशोरी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.