गरीबों का हक दिलाना मेरी जिम्मेदारी: मेनका
सुलतानपुर: केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने कहा कि मैं जिलेवासियों की सेवा करने आई ह
सुलतानपुर: केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने कहा कि मैं जिलेवासियों की सेवा करने आई हूं। बिल्कुल मां की तरह सभी का ख्याल रखूंगी। गरीबों को उनका हक दिलाना मेरी जिम्मेदारी है। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद सख्त हूं। मेरे रहते जिले में भ्रष्टाचार मंजूर नहीं होगा। बुधवार को उन्होंने लंभुआ विधान सभा के दर्जन भर गांवों को संबोधित किया। मेनका को अपना समर्थन जताने वाले पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि जिले के विकास व सुशासन के लिए आपका मंच साझा किया है। आप लोगों की सेवा में विश्वास करती हैं। रामनगर में सपा नेता रमापति यादव प्रधान ने भी भाजपा के समर्थन का एलान किया। मेनका ने कहा कि पीएम मोदी की योजनाओं से गरीबों की जिदगी में बदलाव आ रहा है। देश की मान-मर्यादा बढ़ी है। इसलिए फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए 12 मई को कमल का बटन दबाएं। इस दौरान तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।