विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में सामूहिक विवाह के लिए आए 1000 से अधिक आवेदन, इन जोड़ों को मिलेंगे एक लाख रुपये

Published: Sun, 05 Oct 2025 04:07 PM (GMT+05:30)

सुलतानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 3 नवंबर से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। आर्थिक रूप से ...और पढ़ें

नवंबर में 14 तो दिसंबर में तीन दिन बजेगी शहनाई।
नवंबर में 14 तो दिसंबर में तीन दिन बजेगी शहनाई।

HighLights

  1. 3 नवंबर से सामूहिक विवाह योजना शुरू |
  2. 2025-26 में 538 जोड़ों का लक्ष्य |
  3. प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च |

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। आर्थिक रूप से कमजाेर परिवारों की कन्याओं का विवाह कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मुहूर्त तीन नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आने लगे हैं। उनका परीक्षण भी किया जा रहा है। इस वर्ष के बचे महीनों में 17 दिन शहनाई बजेगी।

नवंबर में 14 और दिसंबर में तीन दिन सामूहिक विवाह के आयोजन की तारीख शासन से निर्धारित की गई है। अब वह जिलों पर निर्भर करेगा कि वे अपनी सुविधा के अनुसार किस तारीख का विवाह के लिए चुनते हैं।

इसके बाद अगले वर्ष फरवरी व मार्च में विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। फरवरी में 13 और मार्च में आठ दिन मुहूर्त निकाला गया है। 2025- 26 में 538 जोड़ों का विवाह कराने के लिए लक्ष्य मिला है।

अधिक लक्ष्य न हाेने से इस बार समाज कल्याण विभाग काफी राहत अनुभव कर रहा है। 2024- 25 में 1661 विवाह का लक्ष्या था, जिसे वित्तीय वर्ष के अंत विभाग ने पूरा कर लिया था।

एक लाख रुपये वर-वधू पर होंगे खर्च

एक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। सामूहिक विवाह के लिए न्यूनतम 10 जोडों का होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- पार्क में नाबालिग लड़की के पास ऐसा क्या कर रहे थे युवक? पुलिस ने देखते ही कर लिया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।