सरेशाम गैस एजेंसी कर्मी से नकदी-मोबाइल छीना
??? ?? ?? ?? ??? ??? ??? ???? ???? ???? ???? ? ?????? ??? ????? ???????? ?? ????? ?? ??????? ??????? ????? ?? ????? ????? ?? ??? ??????? ?????????? ???? ???? ?? ????? ?? ????? ??????? ??? ??? ????? ?? ???? ???? ?? ??? ???
संवादसूत्र, लम्भुआ (सुलतानपुर) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शाहगढ़ कस्बे के समीप असलहों से लैस बदमाशों ने नकदी और मोबाइल छीन लिया। बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित कर्मी ने शुक्रवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी है। चांदा कोतवाली क्षेत्र के अहिरौला गांव निवासी शुभम दूबे प्रतापपुर कमैचा स्थित इंडेन गैस सर्विस में कर्मचारी है। गुरुवार को शुभम स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया, गोपालरायपुर गांव में कनेक्शन करने गया हुआ था। शाम करीब सात बजे जब शुभम बाइक से शाहगढ़ कस्बे से लम्भुआ की तरफ जा रहा था। शाहगढ़ कस्बे से करीब 100 मीटर आगे जाते ही बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। असलहे के बल पर जेब में रखा करीब पांच हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सचिन राठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है।