बाइक रैली से 2019 के लिए कमल ने दिया संदेश
-???? ???? ??? ?????? ??? ?? ??????? ?? ??? ??? ?? ????? ????? ???? ??????? ?? ???? -????? ????????? ?? ??? 2019 ??? ??? ????? ???? ????? ????? ?????????, ????????? :??? ?? ???? ???? ???? ????? ?? ?????
सुलतानपुर : शहर के गनपत सहाय पीजी कॉलेज से शनिवार को दोपहर भाजपा ने विशाल बाइक रैली निकाल 2019 के लिए कमल संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी व लोकसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव समेत स्थानीय नेताओं ने रैली को हरी झंडी दिखाई तो पूरा माहौल जयश्रीराम और रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे के नारों से गूंज उठा। कमल संदेश बाइक रैली में शामिल सैकड़ों महिला और पुरुष भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहराते शहर की ओर कूच को निकल पड़े। इस दौरान भगवान राम के उद्घोष से यह भी साफ हो गया कि एक बार फिर राममंदिर को भाजपा अहम चुनावी मुद्दा बनाएगी।
पयागीपुर से दरियापुर तिराहा, सब्जीमंडी, चौक, शाहगंज, डाकखाना चौराहा होते हुए यह रैली पंडित रामनरेश सभागार आकर संपन्न हुई। भाजपा नेताओं ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने इस दौरान कहा कि मोदी के नेतृत्व सरकार ने प्रदेश के लोगों के सपनों को साकार करने का काम किया है। गैस, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य बीमा जैसी केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना इस रैली का मकसद है। पीएम ने विदेश में भी भारत का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में 2019 में फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बन सके इसके लिए गांव-गांव, गली-गली लोगों से संपर्क किया जाने का कार्यक्रम बन चुका है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगजीत ¨सह छंगू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, रैली प्रभारी डॉ.आरए वर्मा, विधायकगण देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान ¨सह, सीताराम वर्मा व राजेश गौतम, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तिवारी, रामेंद्र प्रताप ¨सह, प्रवक्ता विजय ¨सह रघुवंशी, करुणाशंकर द्विवेदी, रामचंद्र द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, संतबख्श ¨सह, डॉ.एमपी ¨सह, कृपाशंकर मिश्र, भावना ¨सह, पल्लवी, पूजा, प्रशांत द्विवेदी, विजय मिश्र, प्रपन्नाचार्य आदि मौजूद रहे।