सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम की बैठक आज
संवादसूत्र, सुलतानपुर : विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम की संयुक्त समिति रविवार को काय
संवादसूत्र, सुलतानपुर : विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम की संयुक्त समिति रविवार को कार्यशील निगमों के कार्यों की समीक्षा करेगी। शनिवार को देररात इसमें शामिल होने के लिए आठ विधायक के दल सहित 35 सदस्यीय टीम पहुंचेगी।
दल की अगुवाई विधायक रामचंद्र यादव कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम के मुताबिक विकास भवन सभाकक्ष में जलनिगम, आवास विकास, सेतु निगम, परिवहन निगम, उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा निगमों में चल रही परियोजनाओं, उनकी प्रगति और कार्यों की गुणवत्ता आदि परखी जाएगी। इसके लिए सभी निगमों के प्रमुखों को सूचनाएं दे दी गई हैं। रविवार को सुबह दस बजे से विकास भवन सभाकक्ष में उनके साथ बैठक कर समिति विकास कार्यों की सच्चाई से रूबरू होगी।