गम में रखें सब्र और करें अल्लाह पर भरोसा
संवादसूत्र, लम्भुआ (सुलतानपुर) : इमामे हुसैन व उनके 72 साथियों पर टूटे हुए गम में सब्र और अ
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 10:36 PM (IST)
संवादसूत्र, लम्भुआ (सुलतानपुर) : इमामे हुसैन व उनके 72 साथियों पर टूटे हुए गम में सब्र और अल्लाह पर भरोसा रखना चाहिए। कुरान में भी मुसीबत में सब्र रखने का हुक्म दिया है। ऐसे सब्र रखने वालों का साथ भी अल्लाह देता है। जामे मस्जिद गौसिया के हजरत मुहम्मद अख्तर रजा ने यह बातें कहीं। वे कर्बला की पहली व दूसरी मह़िफल में तकरीर पेश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हजरते इमाम हुसैन के नाम नियाज फातिहा दिलाना, सबील लगाना, खिचड़ा पकवाना और शरबत वगैरह का इंतजाम करना भी सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि
खुदा का पैगाम लाने वाला नबी लोगों को राह दिखाता है। सच्चे राह पर चलकर अल्लाह की इबादत से सवाब मिलता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें