वरुण गांधी के बगैर नामांकन करेंगी मेनका
सुलतानपुर: केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी अपने बेटे वरुण गांधी की गैरमौजूदगी में ही ग
सुलतानपुर: केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी अपने बेटे वरुण गांधी की गैरमौजूदगी में ही गुरुवार को नामांकन करेंगी। उनके नामांकन की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। संगठन कार्यकर्ता व उनकी टीम के लोग पर्चा दाखिला संबंधी कागजातों को दुरुस्त करवाने में जुट गए हैं। हालांकि उनके नामांकन में वरुण गांधी नहीं आ सकेंगे। वजह है कि वरुण पीलीभीत में अपने चुनाव कार्यक्रमों में अत्यधिक व्यस्त हैं। उनकी सीट पर अगले हफ्ते ही मतदान होना है।
भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार उनके भव्य नामांकन की तैयारियां चल रही हैं। 16 व 17 अप्रैल को मेनका गांधी प्रचार संबंधी कोई भी कार्य नहीं कर सकेंगी। 18 अप्रैल को उनका नामांकन होना है। उसी दिन सुबह 10 बजे के बाद चुनाव आयोग द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हट जाएगा। इसके बाद ही मेनका गांधी कुछ बोल सकेंगी। फिलहाल उनके लिए संगठन पदाधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट से नामांकन पत्र खरीद लिया है। अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। पीलीभीत में चुनाव संपन्न होने के बाद मां मेनका के प्रचार के लिए वह सुलतानपुर आएंगे।