विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहीद बेटे काे श्रद्धांजलि देकर बिलख पड़ी मां, कुपवाड़ा की आतंकी मुठभेड़ में महेंद्र पांडेय ने दिया था बलिदान

Published: Sun, 26 Apr 2026 04:19 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2026 04:29 PM (IST)

शहीद महेंद्र पांडेय की 24वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव पांडेयपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुपवाड़ा में आतंकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बरौंसा (सुलतानपुर)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बलिदान हुए महेंद्र पांडेय की 24वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके पैतृक गांव पांडेयपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में बने स्मारक पर परिवारजन और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्रद्धांजलि के दौरान शहीद की मां शोभा पांडेय बेटे को याद कर भावुक हो उठीं और उनकी आंखें नम हो गईं।

महेंद्र का जन्म वर्ष 1976 में पांडेयपुर में हुआ था। वे 22 जून 1996 को भारतीय थलसेना की तोपखाना रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। अपनी सेवाकाल के दौरान उन्हें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का गौरव भी प्राप्त हुआ था।

ऑपरेशन विजय में निभाई थे अहम भूमिका

कारगिल युद्ध के दौरान आपरेशन विजय में उन्होंने वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों के खिलाफ साहसिक भूमिका निभाई। 26 अप्रैल 2003 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हो गए थे। रविवार को पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार वालों के साथ क्षेत्र के लोगों ने उनके बलिदान को याद किया।

इस मौके पर भाजपा के कृपा शंकर मिश्रा, भाई अधिवक्ता गांगेय पांडेय, रामजी गुप्ता, ज्ञानेंद्र तिवारी, राम नायक तिवारी, घनश्याम त्रिपाठी, जगदीश पांडेय, प्रेम नारायण पांडेय, वृजेश पांडेय, अंकित, कृष्णा और श्रवण कुमार मौजूद रहे।