..सूर्यदेव की लालिमा के साथ समाप्त हुआ दुर्गापूजा महोत्सव
???? ?? ???? ??? 13 ??????.2 ?? 7 ?? ??? ------------ -???? ???? ?? ????? ?? ????? ??? ????? ??????????? ?? ????? -??? ?? ??? ????-????? ?? ??????? ?????????? ????????? ..???? ?? ???? ????-??????? ??? ?? ?????? ?? ??????-???? ??????????? ?? ????? ?? ???? ?? ?? ?? ???? ?????? ??????? ?? ??? ???? ??? ??? ?? ??? ??? ?? ?? ??? ???? ?? ????? ??? ??? ??? ??? ?? ??? ?? ?? ???? ???? ?? ????? ?? ???? ???? ???? ??? ??? ?? ????? ?? ????????? ?? ?????????? ??????? ?? ????? ??? ?????? ??
सुलतानपुर : ..चहुं ओर बजते घंटे-घड़ियाल, नगर की सड़कों पर हजारों-हजार श्रद्धालुओं का हुजूम, जय माता के दी के लगते जयकारे महोत्सव की शान बढ़ा रहे थे। हर कोई मां की एक झलक पाने को बेताब दिख रहा था। ऐसा लग रहा था कि अपनी मइया के दर्शन को पूरा जिला उमड़ आया हो। ये नजारा था सुलतानपुर की दुर्गापूजा महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार की रात का..।
ज्यों-ज्यों रात गुजर रही थी, त्यों-त्यों नगर की सड़कों पर भक्तों की भीड़ कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही थी। रात के दो बजे शारदा माता पूजा के पंडाल पर स्थित यह थी कि यहां तिल रखने को जगह नही थी। मां के भक्त बस यही सोच रहे थे कि काश सूर्यदेव कितनी देर बाद अपनी लालिमा बिखेरें। हम उतना अधिक समय अपनी मां के पास गुजार सकें। सुबह के चार बजने के बाद ही नगर की सड़कों से भीड़ छंटना शुरू हुई और इसी के साथ जिले की ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव का समापन हो गया।
ये पंडाल रहे आकर्षण का केंद्र
चौक घंटाघर, ठठेरी बाजार, जीएन रोड, चित्रा गली, बाटा गली, मेजरगंज, पारकीसगंज, पंच रास्ता, सिविल लाइन, बस स्टेशन, विवेकनगर, पयागीपुर, गोलाघाट, सीताकुंड, नेशनल सिनेमा रोड, विवेकनगर, शास्त्रीनगर आदि मोहल्लों और बाजारों में स्थापित सैकड़ों देवी पूजा पंडालों में देर रात तक हवन-पूजन एवं अनुष्ठान चलते रहे। सोलह श्रृंगार में सजी मां की प्रतिमाओं को अपलक निहारते श्रद्धालु उन्हें मानो विदाई की इस बेला में अगली बार फिर आने का न्योता सा देते दिखे। वहीं गभड़िया स्थित विद्युत चालित मूर्ति द्वारा महिषासुर वध का चित्रण देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
सेल्फी लेने की लगी रही होड़
पूजा पंडालों में मां के स्वरूप के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी लगी रही। सभी अपने साथ मां को मोबाइल में कैद कर लेना चाह रहा था। नगर के करौंदिया ओवर ब्रिज, लोको कालोनी आदि ओवर ब्रिज पर युवा वर्ग ने खूब सेल्फी ली। यही हाल काली माता मंदिर पल्टन बाजार, शारदा माता, ठठेरी बाजार की बड़ी दुर्गा आदि पंडालों पर भी दिखा।