समाधान दिवस में ज्यादा आए भूमि विवाद के मामले
-???? ?? ???? ?? ?????? ? ????? ?? ??? ??????????, ????????? : ???? ?????? ???? ??? ?????? ?? ???? ????? ?? ????? ????? ?????? ??? ????? ?? ??????? ?? ??? ?????????? ?? ?????? ??? ???? ???? ????? ????? ?????? ?? ???????? ???? ?? ???? ?? ?????? ?? ????? ?? ????? ?? ??? ? ??? ???? ????? ?????? ?????? ? ????? ?? ??? ???? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ????? ?? ?? ?? ??? ???? ??? ???? ????? ??????? ?????? ???? ?? ??????? ?? ?? ????? ?? ????? ??????? ?????? ?? ?? ??? ???? ????? ?????? ?? ?????? ?? ???? ??? ??????? ??? ??????? ??????
सुलतानपुर : थाना समाधान दिवस में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले ज्यादा आए। निपटारे के लिए फरियादियों की थानों में भारी भीड़ जुटी, लेकिन अधिकतर का निस्तारण नहीं हो सका। कई प्रकरण तो अर्से से पुलिस के पास आ रहे हैं, लेकिन अफसरान राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर भेजकर खानापूर्ति कर लेते हैं। मामला जस का तस बना रहता है। जबकि पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स का निर्देश है कि हल्के की पुलिस विवादित मामलों की तह में जाकर दोनों पक्षों की सुनवाई कर जल्द उसे सुलझाने में तत्परता दिखाए।
अखंडनगर संवादसूत्र के अनुसार, थाना दिवस में कुल 15 शिकायतें जिसमें मात्र दो का ही निस्तारण हो सका। 11 राजस्व व चार पुलिस से जुड़े मसले थे। इनमें से बेहराबभारी और पतारखास में थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव ने पीड़ित पक्ष को संतुष्ट करने के लिए टीम रवाना कर दी।
कूरेभार संवादसूत्र के अनुसार, 23 शिकायतों में से तीन का ही निपटारा हो सका। सेऊर चमुरखा गांव की मंगरा देवी भाग्यशाली रहीं कि कई महीनों से चला आ रहा भूमि का विवाद शनिवार को तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी व थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी की मौजूदगी में हल हो गया। गोसाईगंज संवादसूत्र के मुताबिक, थाने में आए 15 मामलों में से पांच निपटाए गए। धम्मौर संसू के मुताबिक 15 प्रकरणों में से चार का निस्तारण हुआ। दोस्तपुर संसू के अनुसार सिर्फ चार प्रार्थना पत्र आए मौके पर दो का समाधान किया गया। बल्दीराय संसू के अनुसार यहां भी तीन शिकायतें ही दर्ज कराई गईं। उप जिलाधिकारी प्रतिपाल ¨सह की मौजूदगी में दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।