खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शिवांगी को रजत
????, ???????? ??? ?? ????? ?? ???? ?? ?? ??? ??????????, ????????? (?????????) : ????? ??????? ?? ?????? ?????? ??????? ???? ?? ???? ?????? ??? ????? ?? ?????????? ??? ??? ??? ????? ?? ???? ?? ??? ????? ??? ?????? ???? ????? ??? ???? ????? ???? ??????? ?? ???????? ??? ????? ???? ?? ?? ???? ????? ??????????, ???? ?? ??????? ?????? ????????? ?????????? ??? 9 ????? ?? ???? ???? ?????? ??? ????? ??? ??????? ?? ????? ?????? ?? ???????????? ???? ??? 87 ?????? ?????? ??? ????, 68 ???? ????? ????? ? 87 ???? ????? ????? ???? ???? ???? ??? 154 ???? ????? ?? ??? ?????? ????? ??? ??? ?? 6 ???? ????? ?? ?????? ????? ????? ????
संवादसूत्र, जय¨सहपुर (सुलतानपुर) : तहसील क्षेत्र की धरसौली निवासी शिवांगी ¨सह लगातार खेल में नये-नये आयाम गढ़ रही हैं। उन्होंने पदकों की झड़ी लगा दी है। इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के भारोत्तोलन में रजत पदक हासिल कर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। जूनियर स्तर खेलों में जूडो खेलने वाली शिवांगी इससे पहले गोला फेंक में राज्य स्तर पर कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सरकार ने अगले पांच वर्ष तक शिवांगी का खेल निखारने के लिए आर्थिक मदद का एलान किया है।
महाराष्ट्र, पुणे के छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में गत नौ जनवरी से शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शिवांगी ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 87 किग्रा जूनियर भार वर्ग, 68 किलो ग्राम स्नैच व 87 किलो ग्राम क्लीन एंड जर्क समेत कुल 154 किलो ग्राम का भार उठाया। अंतिम चरण में वह छह किलो ग्राम से पिछड़कर गोल्ड हासिल करने से चूक गईं। शिवांगी की सफलता से पिता महेंद्र ¨सह, माता मीनू ¨सह, बाबा लाल बहादुर ¨सह, अवधेश ¨सह व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
तैयारी पर पांच लाख सालाना होगा खर्च
शिवांगी को पांच साल तक विशेषज्ञों की निगरानी में रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ने का मौका मिलेगा। खेल मंत्रालय द्वारा तैयारी के लिए शिवांगी पर पांच लाख रुपये सालाना खर्च किया जाएगा। साथ ही मंत्रालय द्वारा उन्हें प्रतिमाह पॉकेट मनी के रूप में 10 हजार रुपये भी दिया जाएगा। उपलब्धियां
2019 इंडिया यूथ गेम्स में रजत पदक।
2018 जूनियर एवं यूथ फ्री स्टाइल नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक।
2018 स्टेट लेवल चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में पहला व सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान।
2017 ऑल इंडिया सांई इंटर रीजनल प्रतियोगिता में 90 किलो भार वर्ग में रजत पदक।
2016 राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता के 75 किलो ग्राम भार वर्ग में पहला स्थान। शिवांगी के जीवन की यह बड़ी उपलब्धि है। नेशनल टूर्नामेंट में छह में से चार लि¨फ्टग पास की है। आगे जूनियर इंडिया कैंप में भी उनके चयन होने की संभावना है।
-अर¨वद ¨सह कुशवाहा, कोच