विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भैया यहां पर हमला हो गया है, युद्ध शुरू हो गया है और मैं...' कतर में ईरानी हमले के बाद घरवालों के पास आई कॉल

Published: Mon, 02 Mar 2026 05:10 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2026 07:38 PM (IST)

सुलतानपुर के वैनी गांव निवासी ब्रह्मदत्त पांडेय के परिवार को कतर में ईरानी मिसाइल हमले की खबर से चिंता सता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवादसूत्र, भदैंया (सुलतानपुर)। भैया यहां पर हमला हो गया है, युद्ध शुरू हो गया है। मैं सुरक्षित हूं। यह बात सुनकर कतर में रह रहे ब्रह्मदत्त पांडेय का परिवार सकते में आ गया। परिवारजन बस यही दुवा कर रहे हैं कि युद्ध किसी तरह थम जाए।

वैनी गांव निवासी एटामिक इंजीनियर ब्रह्मदत्त पांडेय का परिवार कतर में एटोमिक एनर्जी प्लांट में नौकरी करते हैं। इजरायल के अमेरिकी बेस पर हमला होते ही वह घर फोन कर इसकी जानकारी दि। तब से परिवार वालों कर चिंताएं बढ़ गई हैं। करीब तीन साल से ब्रह्मदेव कतर में सपरिवार रहते हैं। उनकी पत्नी पिंगाक्षी पांडेय और एक साल की बेटी सृलिप्सा भी साथ में है।

संपर्क में हैं घर वाले

शनिवार को ईरानी मिसाइल से हमला होने की जानकारी मिलने के बाद से घर वाले उनके संपर्क में हैं। जिस समय हमला हुआ ब्रह्मदेव कमरे पर ही थे। परिवारजन शनिवार की रात से लेकर रविवार को सुबह तक परिवार के लोग जानकारी लेते रहे।

यह भी पढ़ें- ईरान में फंसे बाराबंकी के 15 छात्र, इजराइली हमलों के बाद नहीं हो रहा घरवालों से संपर्क; सरकार से लगाई मदद की गुहार

युद्ध की स्थिति को लेकर लोग चिंतित भी है। उनके छोटे भाई ब्रह्मराज पांडेय ने बताया कि फोन पर लगातार बात हो रही है। आज हालात ठीक है। कल अचानक हमले की बात पता चली थी । रविवार को हालात ठीक होने की सूचना परिवारजन को मिली है, जिसके बाद सभी लोग कुशल क्षेम की प्रार्थना ईश्वर कर रहे हैं।