रिमझिम फुहारों से गर्मी से मिली फौरीराहत
संवादसूत्र, सुलतानपुर : शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा हो गया, जिससे लोगों न
संवादसूत्र, सुलतानपुर : शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा हो गया, जिससे लोगों ने उमस भरी
गर्मी में राहत महसूस की। दिन भर आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों से लोगों को तेज धूप से राहत जरूरी मिली। लोग अपने जरूरी कामकाज निपटाते देखे गए।
आज सुबह की शुरुआत भी चटख भरी धूप से हुई। लेकिन कुछ देर बाद ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। सूरज को बादलों ने घेर लिया और धूप गायब हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे रिमझिम फुहारें पड़ने लगीं। जो करीब दस मिनट तक कायम रही। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। रमजान महीना चल रहा है ऐसे में लोगों ने इस बदले मौसम का भी फायदा उठाया और घरों से निकल पड़े। दिन भर जमकर खरीदा हुई। मौसम की इस बदले रुख से आज नगर के बाजार भी गुलजार रहे। चौक, मेजरगंज, जीएन रोड, डाकखाना चौराहा आदि बाजारों में खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ी लोगों ने जमकर खरीदारी। दिन भर यही नजारा देखने को मिला। वहीं पार्कों में भी इस मौसम को लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। छुट्टी में घरों में ऊब चुके बच्चों को भी मौका मिल गया। वे भी पार्कों में उछलकूद मचाते नजर आए।