Move to Jagran APP

भरभराकर ढहे मकान, गिर गई फसलें

सुलतानपुर: बरसात में ग्रामीण जनजीवन प्रभावित तो है ही, फसलों को व्यापक नुकसान हो रहा है। धान, तिली,

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 09:18 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 09:18 PM (IST)
भरभराकर ढहे मकान, गिर गई फसलें
भरभराकर ढहे मकान, गिर गई फसलें

सुलतानपुर: बरसात में ग्रामीण जनजीवन प्रभावित तो है ही, फसलों को व्यापक नुकसान हो रहा है। धान, तिली, गन्ने फसलें गिर गई हैं। सब्जी उत्पादकों पर बरसात कहर बन गई है। कद्दू वर्गीय सब्जियां करेला, लौकी, तोरई, मूली, पालक के खेतों में पानी भरा है। जिससे पौधे सड़ने शुरू हो गए हैं। मकान और छप्परों के ढहने से निर्बल वर्ग त्रस्त हुआ है। गांव के संपर्क मार्ग कटे हैं आवागमन बाधित हैं। सैकड़ों विद्यालयों में पानी भर गया है। जहां पठन-पाठन आगामी दस दिनों तक शुरू होने की संभावना नहीं है।

loksabha election banner

भदैंया संसू के अनुसार विकास क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मकान बरसात मे ध्वस्त हो गए हैं। मलबे में दबने से दो मवेशी जख्मी हो गए। भदैंया पंचायत में हृदेश, प्रमोद, सरवरी बेगम, कुलदीप यादव, भारत यादव, रामस्वारथ यादव, राजेश, अनारा देवी, महेशपाल, इशराजी, केशा, दुनगू व राधेश्याम के कच्चे मकान गिर गए है। वहीं अभियाखुर्द ,सराय अचल बरुई में दो-दो व विकवाजितपुर मे तीन मकान ढह गए। सीएचसी तथा जूनियर हाईस्कूल, अभियाकलां में जल निकासी न होने से परिसर में पानी भरा हुआ है। ब्लॉक मुख्यालय के दोमुहा चौराहे से बभनगंवा नहर की पटरी पर बनी पक्की अभियाखुर्द जाने वाली सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन बाधित है। विदेश्वरीगंज संसू के अनुसार धनपतगंज जाने वाली सड़क पर सेवरा गांव के पास नाले की पुलिया में बह गई। धनपतगंज संसू के अनुसार चौबौली, पूरे बिसुहिया जैसे दर्जनों गांव में जलभराव हो गया। चौबौली में जय प्रकाश, खारा गांव में राम किशोर उपाध्याय, महावीर, भीम बहादुर, विदेशी तो चंदीपुर में सावित्री, रुद्र कुमार, रामजीत, बिश्राम, विश्वनाथ तथा बरियौना गांव में रामकुमार, पप्पू, राम सुमेर का मकान गिर गया। जज्जौर, अमऊ, बगियवा, कोलिया जैसे दर्जनों गांव के ग्रामीणों की बढ़ते गोमती के जलस्तर से रातों की नींद गायब है। कोलिया के पास नदी तेजी से कटान कर रही है। जयसिंहपुर संसू के अनुसार बारिश से किसानों की धान व गन्ने की फसल गिरकर चौपट हो रही है। धम्मौर संसू के अनुसार किसानों की धान की फसल गिर गई। दादुपुर गांव में किस्मतुल जहां का कच्चा घर गिर गया। बंधुआ कला के पुन्नवासी, सुलेमान, बनवारी, दुर्गेश का मकान ढह गया। कूरेभार संसू के अनुसार धनजई गांव में कच्चा मकान गिर गया। करौंदीकला संसू के अनुसार हिदुआबाद के लालमणि यादव व सियाराम गुप्ता बहाउद्दीनपुर के रामपाल वर्मा का मकान गिर गया। चांदा संसू के अनुसार पीली नदी उफान पर है। जिससे किसान सशंकित हैं। कादीपुर संवादसूत्र के अनुसार कस्बे के राणा नगर निवासी प्रदीप दूबे, प्रतोष दूबे के तीन खपरैल मकान गिर गए। अन्नपूर्णा नगर के महेश का मकान भी गिर गया। अखंडनगर संसू के अनुसार कई विद्यालयों में पानी भर गया। छुट्टी की सूचना न होने से विद्यालय पहुंचे छात्र भीगते हुए वापस लौट आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.