Move to Jagran APP

भाजपा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

-------- -??????? ?????? ?? ??? ???? ?? ??? ??? ???? ?????????? ????????? ??????? ?????? ??? ???? ???? ?? ??? ?????? ?? ??????? ?? ???????????? ??? ??? ???? ?????????? ?? ????????? ??? ??? ???? ??? ??????????

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 06:26 AM (IST)
भाजपा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
भाजपा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सुलतानपुर : सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए बीजेपी ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी का मंत्र लोगों को दिया गया। जिले में डेढ़ लाख प्राथमिक व 800 सक्रिय सदस्य का लक्ष्य तय किया गया है। संगठन अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने इस दौरान कहा कि सदस्यता अभियान 31 जनवरी 2020 तक चलेगा। सक्रिय सदस्य बनाने के लिए 11 अगस्त तक प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सक्रिय सदस्य के लिए कार्यकर्ताओं को पचास प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे। सी ग्रेड के बूथों पर राष्ट्रीय, क्षेत्र, प्रदेश, जिला, पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद निगम आयोग बोर्ड, कोआपरेटिव के सदस्य का पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता की जाएगी।

loksabha election banner

जिला सदस्यता प्रमुख बूथों को आवंटित करेंगे। जिला सदस्यता प्रमुख सुशील त्रिपाठी ने जिला महामंत्री कृपाशंकर सिंह को व्यक्तिगत सदस्यता प्रमुख और सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्र को समूह सदस्यता प्रमुख का दायित्व दिया है। महामंत्री डॉ.संतोष सिंह को कार्यालय प्रमुख बनाया गया है। जबकि शिवशंकर तिवारी आदित्य को कैंप सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्यता अभियान मॉनीटरिग टीम में उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश लम्भुआ विधानसभा, पूर्व जिला महामंत्री संजय सोमवंशी सदर जयसिंहपुर, विधान सभा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला संयोजक को सुलतानपुर विधान सभा की जिम्मेदारी दी गई है। आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविद श्रीवास्तव को कादीपुर विधान सभा व सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामचंद्र दूबे को इसौली विधान सभा की जिम्मेदारी दी गई है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा को प्रत्येक मंडल में एक हजार प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा को प्रत्येक मंडल में तीन सौ व अनुसूचित जनजाति मोर्चा को न्यूनतम 200 सदस्य बनाने होंगे। प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी के मुताबिक हर प्रकोष्ठ को जिले में तीन हजार सदस्य, प्रत्येक प्रकल्प व विभाग को 1000 सदस्य बनाने का कहा गया है। इस मौके पर विधायक सीताराम वर्मा, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, डॉ.एमपी सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, सुमन सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, संतबख्स सिंह चुन्नू आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.