Move to Jagran APP

खिली धूप के बावजूद गलन से कांपते रहे लोग

??????????, ????????? : ??????? ?? ?????? ?? ??? ???????? ?? ?????? ?????? ??? ????? ??? ?? ??? ?????? ?? ????? ??? ??? ???? ???? ?? ?????? ?? ??? ??? ?? ?????? ???? ??? ?? ???? ???? ?? ??? ??? ??? ?? ????? ?? ???? ????? ??????? ? ?????? ?? ??????? ??? ???? ??? ???? ????? ??? ???? ????? ???? ? ????? ???? ??? ???? ?? ???? ???, ?????? ??? ??? ??? ?? ????? ?? ????? ?? ???? ???? ????? ???? ???

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 11:25 PM (IST)
खिली धूप के बावजूद गलन से कांपते रहे लोग
खिली धूप के बावजूद गलन से कांपते रहे लोग

संवादसूत्र, सुलतानपुर : पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली होने के बावजूद भी लोग गलन से कांपते रहे। शाम को सूरज ढलने के बाद ठंड में और इजाफा हो गया। जिससे बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। आने वाले दिनों में सर्द हवाएं चलने व हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं, लिहाजा अभी कुछ दिन तक लोगों को जाड़े से राहत नहीं मिलने वाली है।

loksabha election banner

गुजरे तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट जारी है। 14 जनवरी को न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस था। अगले दिन यानी मंगलवार को यह तीन डिग्री लुढककर चार डिग्रीसेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को भी यह क्रम जारी रहा। भोर में पांच बजे न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। दोपहर तीन बजे अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वायुमंडल में नमी अधिकतम 94 व न्यूनतम 46 रही। 2.6 किमी प्रति घंटे की गति से बर्फीली पछुआ हवाएं चलीं। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। 19 जनवरी से मौसम का पारा चढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.