मुंबई व गुजरात से आए पांच लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
जिला अस्पताल के छह कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्यकर्मी हुए स्वस्थ 250 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
सुलतानपुर: लखनऊ से जारी मेडिकल रिपोर्ट में मुंबई व गुजरात से आए पांच प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित इन मरीजों को इलाज के लिए केएनआइटी एल वन हॉस्पिटल भेजा गया है। पॉजिटिव पाए जाने वाले क गांवों को सीलकर स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारी चल रही है। वही पॉजिटिव पाए गए जिला अस्पताल के छह स्वास्थ्य कर्मी ठीक हो गए हैं।
दूबेपुर विकास खंड के लाखनपुर गांव के रहने वाला एक व्यक्ति 18 मई को गुजरात से घर पहुंचा था। माठीपुर लम्भुआ निवासी एक व्यक्ति भी मुंबई से 28 मई को ट्रक से पहुंचा था। ट्रक से मुंबई से आया बल्दीराय के नटौली का रहने वाला युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मुंबई से आए कोइरीपुर के एक युवक में भी संक्रमण पाया गया। लम्भुआ विकास खंड के मदनपुर पनियार के एक युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सीएमओ डॉ सीबीएन त्रिपाठी ने बताया की पॉजिटिव पाए गए उक्त सभी का ब्लड सैंपल एक से चार जून को लिया गया था। जांच के लिए कुल 256 सैंपल लिए गए थे। शनिवार को जारी इस रिपोर्ट में 250 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अस्पताल के ठीक हुए मरीजों को जल्द ही मुक्त कर दिया जाएगी।