अशिक्षा ही विवादों की जननी : जिला जज
संवादसूत्र, सुलतानपुर : अशिक्षा ही विवादों को जन्म देती है। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे छ
संवादसूत्र, सुलतानपुर : अशिक्षा ही विवादों को जन्म देती है। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे छोटी-छोटी बातों में न उलझें। शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलकर विवाद रहित जीवन बिताएं, जिससे भविष्य सुखमय हो। यह बात जिला जज उमेश चंद्र शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर में साझा किया।
जिला जज ने कहा कि बच्चे मानसिक, सामाजिक रूप से ²ढ़ हों तथा अभी से विवादों से दूर रहने का संकल्प लें। उन्होंने छात्रों को जानकारी दी कि एसिड पीड़ित व पाक्सो के कानून को मजबूत किया जा रहा है। सचिव पूनम ¨सह ने छात्रों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। इस मौके पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शुभी सोनी, तृप्ति पांडेय, एकता वर्मा, अदिति ¨सह, शिखा व वरुण ने प्रतिभाग किया। पूर्व जिला जज आरपी शुक्ला ने भी छात्रों के प्रश्नों के जवाब दिए। लायंस क्लब के डॉ.डीएस मिश्र, डॉ.एके ¨सह व डॉ.राजीव श्रीवास्तव के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी श्यामदेव, बीएसए केके ¨सह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय प्राचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।