सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी का ढेर, ठहरना भी मुश्किल
???? ?? ???? ??? 23 ??????.10, 12, 13, 14, 23-24 ??? -------- -?????? ??? ????? ???? ???????? ??????????, ????????? : ??? ?? ?????? ??? ???? ???????? ?? ?? ???? ?? ??? ?????? ?? ??? ??? ??? ????????? ???? ????? ?? ????? ?? ??? ???? ????? ??? ??? ?? ???? ????? ???? ? ?????? ?????? ?? ????? ?? ??? ????? ?? ????? ?????? ???? ?? ??????? ???? ?? ?? ??? ??? ??? ????? ?? ????? ???? ???????? ?????? ??? ?????? ?? ?? ???-??? ????? ?? ??? ??? ???? ???
सुलतानपुर : शहर की बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था अब आम जनों के लिए मुसीबत का सबब बनी है। सार्वजनिक स्थल गंदगी और कूड़े से पटे हैं। हालात ऐसे हैं कि किसी मुख्य सड़क व प्रमुख चौराहे पर कूड़ा का ढेर दिखना और उसमें छुट्टा पशुओं का जमावड़ा लगना आम हो गया है। नगर परिषद की कूड़ा उठान व्यवस्था ध्वस्त है। परिणाम है कि जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है।
नगर में एक दर्जन ऐसे स्थान हैं जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इन व्यस्त स्थानों को भी गंदगी और कूड़ा से मुक्त नहीं रखा जा सका है। रेलवे, बस स्टेशन के अतिरिक्त मुख्य बाजार चौक, राइननगर, दीवानी कचहरी, सीताकुंड और गोलाघाट पर कूड़ा- कचरा जमा रहता है। इलाहाबाद रोड के जमाल गेट, प्रेस क्लब आदि के निकट बजबजाते कूड़े के ढेर पर छुट्टा पशु मंडराते रहते हैं। हालात तब और बदतर हो जाते हैं जब इन स्थानों पर नगर परिषद के सफाई कर्मी गलियों व घरों का कूड़ा निकालकर डंप कर देते हैं। कूड़ा उठान समय से न होने से इन स्थानों पर कुछ देर ठहरना भी असंभव जाता है। सफाई व्यवस्था के लिए उत्तरदायी नगर परिषद के कर्मी इन स्थलों की स्वच्छता के प्रति उदासीन हैं। स्थानीय निवासी विरोध दर्ज कराते थक गए हैं। स्थिति यह है कि किसी अजनवी के शहर में आने पर गंदगी और कूड़े के ढेर से ही वह रूबरू होता है।
कचरा करता है अगवानी
शहर में उत्तरी सीमा से आने वाले लोगों की अगवानी कूड़ा करता है। फैजाबाद रोड पर गोमती पुल पार करते ही नदी के किनारे कूड़ा डंप किया जाता है। नदी को प्रदूषित करने वाली इस गतिविधि से बेखबर नपा प्रशासन के पास एक अदद ही कूड़ा डं¨पग स्थल है। वह भी शहर से दूर सौरमऊ के निकट अलहदादपुर में है। परिषद के पास कूड़ा डं¨पग के लिए दो डंपर हैं, जबकि प्रतिदिन दस डंपर कचरे की निकासी शहरी क्षेत्र से होती है।
बोलीं पालिकाध्यक्ष
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने स्वीकार किया कि जेसीबी मशीन की खराबी के चलते कूड़ा उठान प्रभावित हुआ था, जो अब ठीक हो गया है। सेनेट्री इंस्पेक्टर को हिदायत दी गई है कि सफाईकर्मियों और साफ-सफाई पर नजर रखें। स्वच्छता की नियमित समीक्षा की जा रही है।