तेल के दाम में बढ़ोत्तरी से किसान परेशान
संवादसूत्र, सुलतानपुर : तेल के दाम बढ़ने से किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। किसान संगठन
संवादसूत्र, सुलतानपुर : तेल के दाम बढ़ने से किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। किसान संगठनों ने इसका विरोध किया है। लोगों ने बढ़े मूल्य को वापस लेने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राम कृपसल ¨सह ने कहाकि केंद्र सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। आए दिन तेलों के दाम बढ़ने से किसानों की कमर टूट रही है। शुक्रवार को अयोजित एक बैठक में संगठन कार्यकर्ताओं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जिलाध्यक्ष रमाशंकर वौधरी, उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव आदि ने तेलों में की गई बृद्धि वापस लने की मांग की है। लोंगो ने कहाकि गेंहू की खरीद ठप है। हैंडपंप खराब है। नहरों में पानी नहीं है। तालाबों में भी पानी नहीं भरवाया गया है। बार बार ज्ञापन देने के बावजूद अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बैठक में नौ जून को हरिद्वार में हाने वाली पंचायत पर चर्चा की गई। उसकी तैयारी पर विचार किया गया। इस मौके पर राजनारायण तिवारी, मिठाई वर्मा, संतोष, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे। उघर, भाकियू चौधरी के हृदय राम वर्मा ने कहा है कि तेल के दाम में बृद्धि से किसान आर्थिक रूप से कमजोर होगा। पहले से घाटे में चल रहे किसानों पर दबाव बढ़ जाएगा।