दुष्कर्म आरोपियों को मिले फांसी,
लम्भआ : देश भर में बढ़ रही दुष्कर्म की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने के लिए अब सख्त कानून क
लम्भआ : देश भर में बढ़ रही दुष्कर्म की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने के लिए अब सख्त कानून की जरूरत है। दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग अब बढ़ने लगी है। रविवार की देरशाम भदैंया गांव में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने भी इसकी मांग की। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अली अहमद की अगुवाई में रविवार की देर शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं की ¨नदा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहाकि दोषियों को फांसी की सजा मुकर्रर की जाय ताकि इस तरह वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। गांवभर में कैंडिल मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर महेश बौद्ध, झब्बर पांडेय, अख्तर अहमद, हाफिज मुजीबुर्रहमान, मो.शरीफ, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।