Move to Jagran APP

सुलतानपुर महोत्सव में उमड़े खरीदार

सुलतानपुर : शहर के खुर्शीद क्लब में आयोजित सुलतानपुर महोत्सव में भारत के विविध रंग देखने क

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 11:15 PM (IST)
सुलतानपुर महोत्सव में उमड़े खरीदार
सुलतानपुर महोत्सव में उमड़े खरीदार

सुलतानपुर : शहर के खुर्शीद क्लब में आयोजित सुलतानपुर महोत्सव में भारत के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। कश्मीर हो या राजस्थान, सभी संस्कृतियों से जुड़े परिधान उपभोक्ताओं को रिझा रहे हैं। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

loksabha election banner

सुलतानपुर महोत्सव में ऊनी कपड़ों की सर्वाधिक खरीदारी देखी जा रही है। कश्मीर से आए विक्रेता वहां के पारंपरिक परिधानों से लोगों को परिचित करा रहे हैं। कंबल और रजाइयां आकर्षण का केंद्र हैं। महिलाओं के परिधान भी खरीदारों के बीच पसंद किए जा रहे हैं। इसके बाद राजस्थानी बस्तों का क्रेज पाया जा रहा है। कंबल और जयपुरी रजाइयों के अलावा राजस्थानी जूते भी महोत्सव को शोभा बढ़ा रहे हैं। ऐसे में शाम के समय महिलाओं की चहलकदमी अधिक दर्ज की जा रही है। संचालक सतीश ने बताया कि लोगों को वाजिब मूल्य पर सामान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.