धूप निकली पर गलन बरकरार, ठंड से नहीं मिल रही निजात
ष्टश्रद्यस्त्र 2द्गड्डह्लद्धद्गह्म ष्टश्रद्यस्त्र 2द्गड्डह्लद्धद्गह्म ष्टश्रद्यस्त्र 2द्गड्डह्लद्धद्गह्म ष्टश्रद्यस्त्र 2द्गड्डह्लद्धद्गह्म ष्टश्रद्यस्त्र 2द्गड्डह्लद्धद्गह्म
सुलतानपुर : मंगलवार को सुबह आंशिक बदली और घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद मौसम साफ होने से खिली धूप नें लोगों को कुछ राहत दी। हालांकि बीच-बीच में बदली के चलते धूप का असर प्रभावी नहीं साबित हुआ। सायं चार बजे के करीब आसमान में बादल छा गए, जिसके बाद ठंड में इजाफा हो गया और गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस है, जबकि अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी चौबीस घंटे में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
बदली और मध्यम गति से चली पछुआ हवा के चलते खिली धूप लोगों को राहत नहीं दे सकी, शाम ढलते-ढलते गलन शुरू हो गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य पर प्रतिकूल मौसम का असर है। अलाव और गर्म कपड़े ही बचाव का साधन बनें हैं। साधनहीनों के लिए सर्दी सितम बनी है। वहीं सूरज डूबनें के साथ सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
जागी किसानों की उम्मीद
बीते दो सप्ताह से बदली, वर्षा, कोहरा और धुंध ने फसलों विशेष रूप से सब्जियों को व्यापक क्षति पहुंचाई है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डा. एसके वर्मा ने बताया कि धूप का सिलसिला जारी रहने से पाला की संभावना कम हो जाएगी। ऐसे में सरसों, गेंहू, आलू, गोभी, शलजम, मूली, टमाटर, धनिया, मैथी को प्रकाश संश्लेषण के चलते बढ़त का मौका मिलेगा। फिर भी फसलों पर यूरिया के घोल का छिड़काव और खेतों के किनारों पर धुंआ कर पाले से बचाने का प्रयास करते रहें।