पटाखाबाजी से रोकने पर बवाल, तीन लहूलुहान
??????? ??????????? ?? ?? ?????? ??? ????? ??????? ?? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ????-????? ??? ???? ?? ???? ?? ??? ????? ?? ???????? ?? ???? ???? ????? ??? ???????? ?? ????? ?? ????? ?? ????? ?????? ???? ???? ???
सुलतानपुर : स्थानीय थानाक्षेत्र के दो गांवों में पटाखा फोड़ने से मना करने पर विवाद हो गया। बवाल इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों एवं चाकू से हमला कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया गया। मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
पहली घटना थानाक्षेत्र के मौरूई किसुंदपुर गांव की है। गांव निवासी कमलेश यादव (28) के गन्ने की फसल के बगल गांव के ही गो¨वद राजभर व विपिन यादव पटाखा फोड़ रहे थे। मना किया तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजभर व विपिन ने इसी बात पर कमलेश पर चाकू से हमला बोल दिया। बचाने दौड़े ¨पटू यादव (21) को भी हमलावरों ने चाकूओं से गोदकर जख्मी कर दिया। हल्ला-गुहार सुनकर अन्य लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। स्थानीय चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया। दूसरी घटना हकीमपुर गांव की है। गांव निवासी लालमनी (55) अपने बेटे इंद्रेश (16) के साथ आंगन में पूजा कर थीं। तभी बगल में कुछ लोग पटाखा फोड़ रहे थे। इंद्रेश ने मना किया तो लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। जान बचाकर वह घर में भागा तो घर में घुसकर भी उसे मारापीटा। पीड़ित ने पड़ोसी गंगाराम मौर्य, अंगद मौर्य व पंकज पुत्र रामेश्वर मौर्य के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। दोनों घटनाओं के बावत अखंडनगर थानाप्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि मौरूई किसुंदपुर गांव की घटना में जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हकीमपुर प्रकरण में भी तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।