देवर ने हड़प ली भाभी की मुआवजा धनराशि
संवादसूत्र, सुलतानपुर : मुआवजे के रूप में भाभी को मिली डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि को देव
संवादसूत्र, सुलतानपुर : मुआवजे के रूप में भाभी को मिली डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि को देवर ने धोखाधड़ी से हड़प लिया। पुलिस और प्रशासनिक अनसुनी से आहत महिला ने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
लम्भुआ कस्बा निवासी दुर्गावती पत्नी रामजग यादव का भूखंड निर्माणाधीन फोरलेन में गया है। जिसकी एवज में उन्हें एक करोड़ 49 लाख 72हजार 278 रुपये बतौर मुआवजा मिला था। इस बड़ी धनराशि पर दुर्गावती के देवर बृजलाल और उसकी पत्नी अमिता की नजर गड़ गई। धोखाधड़ी कर बृजलाल ने भाभी के खाते से पहले 80 हजार की धनराशि अपनी पत्नी अमिता के नाम करा ली। इस धनराशि की मांग करने पर बृजलाल ने दुर्गावती और उनके बेटे को मारापीटा। इसी बीच मुआवजा की धनराशि कुछ अधिक हो जाने पर 25 लाख रुपये दुर्गावती को वापस करना था। इस धनराशि की व्यवस्था न होने पर दुर्गावती ने अपनी साथ हुई धोखाधड़ी की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी को दी, लेकिन उसकी कहीं नहीं सुनी गई। अंतत:न्यायालय की शरण में आने पर गुरुवार को सीजेएम आशारानी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।