क्रय केंद्रों पर ट्रॉलियों के नीचे रात गुजार रहे गन्ना किसान
???? ????, ???????? ???? ??? ?? ???? ?? ?? ???? ???? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ???? ??? ?? ????? ???? ???? ?????? ?? ?????? ?????? ???? ??? ?? ??? ???? ?????? ???? ??? ??? ??? ?? ?????? ??? ?????? ?? ????? ????? ?? ????? ??? ??? ????
अखंडनगर (सुलतानपुर) : असुविधाओं के बीच विकास खंड क्षेत्र में खोले गए तीन क्रय केंद्रों पर गन्ना किसानों को कड़ाके की ठंड में जान जोखिम में डालकर रात गुजारनी पड़ रही है। ट्रैक्टर ट्रॉलियों में गन्ना को तौल के लिए पहुंचे किसानों के लिए न तो बैठने की कोई व्यवस्था है और न ही अलाव की। लिहाजा वह ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे ही भीषण सर्दी में बैठकर व लेटकर अपनी रात काटने को मजबूर हैं। उनकी इस समस्या पर प्रशासन का जरा भी ध्यान नहीं है।
पीने के लिए शुद्ध पेयजल उन्हें केंद्रों पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें प्यास बुझाने के लिए दूषित पानी ही पीना पड़ रहा है और तबीयत खराब हो रही है। किसान राममिलन वर्मा, जोखन ¨सह, राजितराम यादव आदि का कहना है कि हमें अपना खेत खाली कर गेहूं की बोवाई करनी है। हम गन्ना लेकर क्रय केंद्र तक पहुंचे, लेकिन तौल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अब मजबूरी में क्रेशर पर गन्ना बेचने का विचार बना रहे हैं। यहां न तो पानी पीने की व्यवस्था है, न बैठने की। इसलिए ट्रॉली के नीचे ही किसान किसान रात गुजार रहे हैं। ताकि ऊपर से पड़ने वाली ओस से राहत मिल सके।