महिला के शव की शिनाख्त नहीं
संवादसूत्र, लम्भुआ (सुलतानपुर) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महादेवा (घाटमपुर उत्तरी) गांव के
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:50 PM (IST)
संवादसूत्र, लम्भुआ
(सुलतानपुर) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महादेवा (घाटमपुर उत्तरी) गांव के समीप शनिवार को मिले महिला के शव की चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने रविवार को भी शिनाख्त की कोशिश की।
शनिवार की देर शाम इलाके से गुजरी चांदा रजबहा के समीप राहगीर ने धान के खेत मे महिला का शव पड़ा देखा था। गांव में आकर इसकी सूचना दी तो ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त कराई। पर, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि महिला की आयु करीब 30 वर्ष है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें