भाजपाइयों ने मनाया मेनका गांधी का 63 वां जन्मदिवस, Cake काटकर किया सेलिब्रेट Sultanpur News
63 वें जन्मदिन पर भाजपाइयों ने लोनिवि गेस्ट हाउस में केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 06:23 PM (IST)
सुल्तानपुर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी का 63 वां जन्मदिन भाजपाइयों ने सोमवार को हर्षपूर्वक मनाया। नगर के लोनिवि गेस्ट हाउस में केक काटकर एक-दूसरे को बधाइयां दी। इसके बाद सांसद के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी मानवीय मूल्यों की संरक्षक हैं। वह सदैव लोगों को इंसानियत के लिए प्रेरित करती रहती हैं। उनके अंदर सभी प्राणियों व प्रकृति के प्रति प्रेम है।
सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने कहा कि वह ममता की प्रतिमूर्ति हैं। हम सभी लोग उन्हें जन्मदिन पर शुभकामना देते हैं। ऐसी उम्मीद करते हैं कि वह सदैव नेक कार्यों के लिए हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेंगी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विजय सिंह, दिनेश चौरसिया, मोहित, इंद्रदेव, चंदर, भूपेंद्र, अरुण द्विवेदी, संतोष, त्रिनेत्र, महेंद्र, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें