भाकियू ने आधार कार्ड न बनने को लेकर किया प्रदर्शन
उप डाकघर जयसिंहपुर में आधार कार्ड न बनने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। उप डाकघर गेट के सामने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत डाक अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। धरने की अध्यक्षता करते रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आधार कार्ड के बगैर कोई कार्य नहीं होता है। यहां के लोगों को आधार कार्ड के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। जबकि शासन ने डाकघरों में इसकी व्यवस्था करने का आदेश भी दिया है।
सुलतानपुर : उप डाकघर जयसिंहपुर में आधार कार्ड न बनने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। उप डाकघर गेट के सामने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत डाक अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। धरने की अध्यक्षता करते रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आधार कार्ड के बगैर कोई कार्य नहीं होता है। यहां के लोगों को आधार कार्ड के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। जबकि शासन ने डाकघरों में इसकी व्यवस्था करने का आदेश भी दिया है। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद जयसिंहपुर डाकघर में कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। जिससे उन्हें मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दिया कि एक सप्ताह के भीतर खाताधारकों का आधार कार्ड अगर नहीं बनाया गया तो किसान यूनियन के कार्यकर्ता जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसान समस्याओं का कोई पुरसाहाल नहीं है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है तो वहीं समय से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। किसान चहुंओर परेशान है। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।