Move to Jagran APP

Arun Jaitley अरुण जेटली के निधन पर मेनका गांधी दुखी, कहा- कम समय में देश के लिए किए बड़े काम

Arun Jaitley Passses Away पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन की सूचना मिलते ही अपनी कई सभाएं स्थगित कर दीं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 03:31 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 03:34 PM (IST)
Arun Jaitley अरुण जेटली के निधन पर मेनका गांधी दुखी, कहा- कम समय में देश के लिए किए बड़े काम
Arun Jaitley अरुण जेटली के निधन पर मेनका गांधी दुखी, कहा- कम समय में देश के लिए किए बड़े काम

सुल्‍तानपुर, जेएनएन। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ नरेंद्र मोदी कैबिनेट में काम कर चुकीं मेनका गांधी ने जेटली के निधन को देश के साथ भाजपा के लिए काफी बड़ी क्षति माना है। अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के दो दिनी दौरे पर आईं मेनका गांधी ने आज के कुुुछ कार्यक्रम रद कर शोक सभा आयोजित की।

loksabha election banner

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन की सूचना मिलते ही अपनी कई सभाएं स्थगित कर दीं। इस दौरान उन्होंने अखंंडनगर ब्लाक के रतनपुर में पूर्व वित्त मंत्री की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने शोकसभा की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अरुण जेटली काबिल, अच्छे व गुणवान व्यक्तिव के धनी थे।

उन्होने कम समय में देश के लिए बड़े बड़े काम किए। उनके निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जेटली के परिवार के सभी सदस्यों के साथ मेरी सहानुभूति है। वह ऐसे व्यक्तित्व रहे जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने गहरा दुख प्रकट करते कहा कि वह लंबे समय से बीमार थे। उनके आकस्मिक निधन से मैं बेहद क्षुब्ध हूं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.