Move to Jagran APP

एसपी के हस्तक्षेप पर सात दिन बाद मुकदमा

???? ?? ????? ?? ??? ??? ???? ???? ??? ?? ??? ???? ???? ?????? ????? ?? ??????? ???? ?? ????? ????, ?????? ????, ????, ????? ?????? ????, ???? ?? ??? ??? ????? ????? ??? ???? ???? ???? - ????? ???? - ????? ?? ?? ???? ??? ?? ???? ?? ?????? ???? ?????? ?? ????? ?? ????? ?? ??? ?? ?? ??? ????? ??????? ?????? ?? ?????

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 10:47 PM (IST)
एसपी के हस्तक्षेप पर सात दिन बाद मुकदमा
एसपी के हस्तक्षेप पर सात दिन बाद मुकदमा

सुलतानपुर : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव में सात दिन पहले एक व्यक्ति को चोरी के आरोप में दबंगों ने मारा- पीटा। इतने से भी जी नहीं भरा तो करंट भी लगाया। पत्नी बचाने पहुंची तो उसे भी नहीं बख्शा। स्थानीय पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया। शुक्रवार को पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई तो मुकदमा दर्ज जांच शुरू हुई।

loksabha election banner

मामला बीती एक फरवरी की देर शाम का है। धनेछ गांव निवासी मुरली के मुताबिक गांव के नधोली ¨सह, मुन्ना ¨सह, हैपी, शीतला प्रसाद ¨सह, चंदन ने उसे पकड़ लिया। कोठरी में बंद करके मारा-पीटा। करंट भी लगाया। जब मुरली की पत्नी बचाने पहुंची तो उसे भी दबंगों ने पीट दिया। साथ ही बीस हजार रुपये की मांग की। एफआइआर दर्ज कराने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की रपट नहीं दर्ज की और न ही चोट का मेडिकल कराया। शुक्रवार को पीड़ितों ने एसपी से मामले की शिकायत की तो मुकदमा दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.