मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत
सुलतानपुर :बुधवार की तड़के नित्यक्रिया के लिए निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घटना
सुलतानपुर :बुधवार की तड़के नित्यक्रिया के लिए निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोइरीपुर शिवाला के समीप दुर्गा देवी (25) पत्नी सोहन लाल निवासी भवसरनपुर, थाना देवसरा, जिला प्रतापगढ़ इलाज करवाने कुछ दिन पहले ही नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेक नगर स्थित अपने मायके आई थी। परिवारजन के मुताबिक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और भोर में घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी। काफी देर हो जाने के बाद भी जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिवारजन ने खोजबीन शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस द्वारा मिली सूचना के बाद मायके वाले चांदा कोतवाली पहुंचे। जहां मृतक के भाई नन्हे लाल ने शव की पहचान अपनी बहन दुर्गा देवी के रूप में की। शव की शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल चांदा प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
परिवारजन का रो-रोकर हाल बेहाल
अचानक हुई दुर्गादेवी की मौत से परिवारजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग बस यही कह रहे हैं कि कल शाम को ही देखा था। पति सोहन भी इस दुर्घटना से आहत है। बस एक ही रट लगाए जा रहा है कि अब मेरा क्या होगा।