39 हजार 782 प्रवासियों का विवरण हुआ फीड
सुलतानपुर जिले में अब तक 39 हजार 782 प्रवासियों का विवरण ऑनलाइन फीड हुआ है जबकि 55
सुलतानपुर: जिले में अब तक 39 हजार 782 प्रवासियों का विवरण ऑनलाइन फीड हुआ है, जबकि 55 हजार 78 प्रवासी आ चुके हैं। इनमें कोरोना से जुड़े लक्षणों का ब्योरा दिए गए फार्मेट के मुताबिक फीड किया जाना है। जिलाधिकारी सी इंदुमति फीडिग कार्य से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटरों की शिथिलता को लेकर डीडी कृषि को नसीहत दी हैं। फीडिग का काम विकास भवन में किया जा रहा है। एक दर्जन से ज्यादा कंप्यूटर ऑपरेटर इसमें लगाए गए हैं। विवरण भेजने के लिए 986 ग्राम पंचायतों और 56 वार्डों में निगरानी समिति बनाई गई है। जिन पर रोज प्रवासियों पर रोज नजर रखने व विवरण भेजने का दायित्व है। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार इसके नोडल अफसर बनाए गए हैं। डीएम ने उन्हें प्रतिदिन एक कंप्यूटर ऑपरेटर से 200 डेटा फीड कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।