सुलतानपुर : संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रविवार को लैब, एंटीजन व ट्रूनेट मशीन से प्राप्त रिपोर्ट में जिले में कुल 186 व्यक्तियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। होम आइसोलेट कर गंभीर मरीजों को एलवन व एलटू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि 552 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 120 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। ग्रामीणांचल में 1428 व शहरी क्षेत्र में कुल 147 लोगों की एंटीजन जांच में भी 61 लोग पॉजिटिव पाए गए है। ट्रूनेट जांच में भी पांच व्यक्तियों में कोविड के लक्षण पाए गए हैं। दूसरे चरण में अब तक कुल 2782 कोरोना के मरीजों की पहचान की जा चुकी है। वहीं कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती 77 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

घरों पर पंफ्लेट चिपकाने के निर्देश :

पिछले साल की तरह ही कोविड से संक्रमित आइसोलेट किए गए मरीजों के घरों पर पंफ्लेट चिपकाए जाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किया गया है। ताकि आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा चिपकाए जाने वाले इस पंफ्लेट को देखकर संक्रमित के संपर्क में आने से बचा जा सके। साथ ही आसपास के दौ सौ मीटर दायरे में रहने वाले लोगों को भी सचेत किए जाने की बात कही गई है।

जांचते रहें ऑक्सीजन लेवल :

सीएमओ ने बताया कि आइसोलेट किए जाने वाले मरीजों को सांस का लेवल जांचते रहना चाहिए। सांस फूलने या फिर 85 से 90 फीसद के नीचे होने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी चाहिए, जिससे उचित उपचार किया जा सके। मरीजों को बाजार में मिलने वाली कोविड किट भी साथ रखनी चाहिए। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थाें का नियमित सेवन करने से भी लाभ होता है।

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021