विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्कृत को राजभाषा बनाने का भेजा प्रस्ताव

By Edited By:
Published: Fri, 29 Jul 2016 12:16 AM (IST)

सुलतानपुर : राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान ने संस्कृत को तीसरी राजभाषा बनाए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार

News Article Hero Image

सुलतानपुर : राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान ने संस्कृत को तीसरी राजभाषा बनाए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष भेजा है।

स्थानीय कौण्डिन्य साहित्य सेवा समिति कादीपुर ने गत अप्रैल माह में अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को संस्कृत संवर्धन दिवस तथा संस्कृत भाषा को भारत की तीसरी राजभाषा घोषित करने का अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संदर्भ में संस्कृत विकास के लिए गठित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली से आख्या मांगी गई। संस्थान के उपनिदेशक परमानंद वत्स ने इस बाबत मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अवर सचिव पवन मेहता को पत्र लिखकर गत 18 जुलाई को बताया है कि ये दोनों प्रस्ताव स्वागत योग्य हैं। ये प्रस्ताव मंत्रालय के विचारार्थ प्रस्तुत किया गया है।