मतदाता जागरूकता के लिए आगे आएं युवा
जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं बुजुर्गों एवं महिलाओं को मतदान के लिए संकल्प दिलाया गया। ट्रस्ट संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि हमारे मत से ही देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य चुना जाता है। जिसके हाथों में हमारे क्षेत्र के विकास की बागडोर होती है इसलिए हमें ज्यादा से
जासं, सोनभद्र : भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं को मतदान के लिए संकल्प दिलाया गया। ट्रस्ट के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि हमारे मत से ही देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य चुना जाता है। जिसके हाथों में हमारे क्षेत्र के विकास की बागडोर होती है, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आशीष उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र के इस महाकुंभ में हिस्सा लेने का अवसर बड़ी मुश्किल से मिलता है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करके एक योग्य और कुशल प्रतिनिधि चुनना चाहिए, जिससे हमारे देश को एक मजबूत और इमानदार सरकार मिल सके। इस मौके पर रामानन्द तिवारी, मान सिंह, रामबली, सरोज सिंह, सुरेश श्रीवास्तव आदि रहे।
घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार : युवक मंगल दल द्वारा ग्राम पंचायत जड़ेरूआ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के मुख्य अतिथि करमा थाना के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। श्री सिंह ने बताया कि मतदान करना गर्व की बात है। यह पर्व जनता का है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान अत्यंत आवश्यक है। एक मत से हमारा देश सशक्त बनता है। विशिष्ट अतिथि जिलामंत्री मनोज कुमार दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को अपने मत का शत-प्रतिशत प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में रिकार्ड तोड़ मतदान होना चाहिए, जिससे मतदान प्रतिशत जनपद का बढ़े। बताया कि सोनभद्र के आठों ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों में हमारे युवक मंगल दल द्वारा व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान रैली व मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर विनोद कुमार, संतोष गुप्ता, श्रीकांत राय, बिरजू पटेल, प्रेमकांत, कृष्णकुमार, भोलानाथ, चन्द्रशेखर, राजेंद्र कुमार, दयाराम आदि रहे।