Move to Jagran APP

आत्मनिर्भर भारत बनाने को कमर कस लें कार्यकर्ता

काशी व गोरखपुर क्षेत्र की वर्चुअल जन संवाद रैली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। उन्हें सुनने के लिए भाजपा की तरफ से जगह-जगह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इंतजाम किया गया था। जिले भर में 1475 बूथों पर इसे सुनाया गया। केंद्रीय मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जी जान से जुटने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 06:05 AM (IST)
आत्मनिर्भर भारत बनाने को कमर कस लें कार्यकर्ता
आत्मनिर्भर भारत बनाने को कमर कस लें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : काशी व गोरखपुर क्षेत्र की वर्चुअल जन संवाद रैली को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। उन्हें सुनने के लिए भाजपा की तरफ से जगह-जगह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इंतजाम किया गया था। जिले भर में 1475 बूथों पर इसे सुनाया गया। केंद्रीय मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जी जान से जुटने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश दुनिया में अपनी मजबूत स्थिति निर्माण करने में समर्थ सिद्ध हो सका है। अंत्योदय के विचारों से प्रभावित भाजपा सरकार मजदूर, किसान, व्यापारी, शिक्षा, उद्योग, तकनीकी, रक्षा, उत्पाद में नित नई उंचाइयों को छू रही है। भारतीय जनता पार्टी जातिवाद, भाषावाद, प्रांतवाद से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आप सब लोग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जी जान से जुट जाएं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में मानव समाज में कोई पीड़ित या अभाव ग्रस्त न रहने पाए। एक दिन हम इस महामारी पर विजय प्राप्त जरूर करेंगे। रैली को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, विधायक अनिल कुमार मौर्या, भूपेश चौबे, संजीव कुमार गोंड़, रैली के संयोजक ओम प्रकाश दुबे आदि ने रैली को सुना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.