लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
भाजपा म्योरपुर मंडल ने जराहां सेक्टर में रविवार की सायं बैठक किया। जिसमें मंडल प्रभारी दीपक ¨सह अग्रहरी, सुरेंद्र, भैयालाल द्वारा सभी बुथ प्रमुखों को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : भाजपा म्योरपुर मंडल ने जरहां सेक्टर में रविवार की शाम बैठक की। इसमें मंडल प्रभारी दीपक ¨सह अग्रहरि, सुरेंद्र व भैयालाल द्वारा सभी बूथ प्रमुखों को माल्यार्पण व
अंगवस्त्रम ्देकर सम्मानित किया गया। मंडल प्रभारी दीपक ¨सह ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ता संगठन की नींव का काम करते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी कसेरा, राजेश दुबे, श्याम कार्तिक दुबे, संजय गुप्ता, पन्नालाल, आत्माराम, ईश्वरी प्रसाद, दिनेश कुमार, नंद कुमार, अवधेश विश्वकर्मा, गिरजा शंकर आदि उपस्थित रहे। बैठक में 17 नवंबर को हर सेक्टर में बाइक रैली निकालने पर भी विचार-विमर्श हुआ।