Move to Jagran APP

कार्यकर्ता हर बूथ पर बनाएं 50 सदस्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान 20 लोंगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र वं संचालन जिला सदस्यता अभियान प्रमुख आशुतोष चतुर्वेदी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक ढंग से सदस्यता होती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 10:00 PM (IST)
कार्यकर्ता हर बूथ पर बनाएं 50 सदस्य
कार्यकर्ता हर बूथ पर बनाएं 50 सदस्य

जासं, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान 20 लोंगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र वं संचालन जिला सदस्यता अभियान प्रमुख आशुतोष चतुर्वेदी ने किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक ढंग से सदस्यता होती है। कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 50 सदस्य बनाना अनिवार्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि आज भाजपा हर ऊंचाई पर जाने का काम कर रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, ओंकार केशरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलखन सिंह, जिपं अध्यक्ष अमरेश पटेल, ओबरा विधायक संजय गोड़, छानबे विधायक राहुल कोल, गोविन्द यादव, धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लाक प्रमुख अशोक पटेल आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.