महिलाओं ने मतदान करने का लिया संकल्प
मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर रविवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक लाज में महिलाओं ने गोष्ठी आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। चुनाव के दिन लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करने की अपील की गई। महिलाओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को म
जासं, सोनभद्र : मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर रविवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक लाज में महिलाओं ने गोष्ठी आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। चुनाव के दिन लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करने की अपील की गई। महिलाओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को मतदान करने का अधिकार मिला है। इसलिए चुनाव के दिन बूथों पर पहुंचकर जरूर मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। शत-प्रतिशत मतदान से ही अच्छे व्यक्ति को चुना जा सकता है। कहा कि मतदाताओं को पोलिग बूथ पर ले जाकर वोट डलवाने का कार्य करें। मतदान एकमात्र ऐसा साधन है, जिससे देश की जनता स्वयं अपने राष्ट्र का विकास निर्धारित कर सकती है। कहा कि मत देने की शक्ति से मतदाता अपने देश की बागडोर संभालने के लिए उनकी नजर में योग्य व्यक्ति को खुद चुन सकते हैं। इस मौके पर स्नेहा त्रिपाठी, रुबी सिंह, सुधा सिंह, रंजीता पटेल, यशोदा, संगीता देवी, विभा, प्रमिला, पूजा सिंह, वंदना, सुमन, कोमल आदि रहे।