Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का हुआ आगाज

नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का क्रियान्वयन पूरी तत्परता के साथ किया जाए। महिलाओं के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचायी जानी जरूरी है। प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मामलों की सुविधाएं महिलाओं को मुहैया कराया जाए। हकीकत में जिस समाज की महिलाएं सशक्त होंगी वह समाज चतुर्दिक विकास के लिए सक्षम होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 09:04 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 09:04 PM (IST)
नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का हुआ आगाज
नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का हुआ आगाज

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का क्रियान्वयन पूरी तत्परता के साथ किया जाए। प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मामलों की सुविधाएं महिलाओं को मुहैया कराई जाए। हकीकत में जिस समाज की महिलाएं सशक्त होंगी वह समाज चतुर्दिक विकास के लिए सक्षम होगा।

prime article banner

यह बातें जिलाधिकारी अमित कुमार ¨सह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत नारी जागरूकता समारोह में कहा। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि मां, बहन व बेटी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए किसी भी उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें। जिले में चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र को जाना और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। 21 से 26 नवम्बर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय समितियों का प्रशिक्षण, 27 नवम्बर से आठ दिसंबर तक जन संपर्क व जागरूकता कार्यक्रम, नौ से 19 दिसंबर तक नारी शक्ति शिविर का आयोजन होगा। 20 दिसंबर समापन-नारी स्वावलंबन सम्मेलन का आयोजन होगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ आदि मौजूद थे।

ग्रामीण महिलाओं को पढ़ाएंगी नारी सशक्तीकरण का पाठ- दुद्धी : विकास खंड सभागार में मंगलवार को महिला सशक्तीकरण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक विशेष कार्यशाला हुई। खंड विकास अधिकारी रमाकांत ¨सह की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को इसके जरिए योजनाओं की चर्चा कर ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।

बीडीओ ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को जोड़ने का है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए ब्लाक स्तर पर अभियान समिति का गठन किया गया। टीम में एएनएम, आंगनबाड़ी के अलावा महिला आरक्षी एवं शिक्षकाओं भी रखा गया है। ब्लाक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने आजीविका मिशन के द्वारा ब्लाक क्षेत्र में इस दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दिया। प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता वर्मा ने महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा किए जा कार्यक्रमों की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.