जरूरतमंदों की मदद में लगी महिला समिति
एनसीएल खड़िया की संजीवनी महिला समिति की अध्यक्ष ममता पांडेय ने अन्य सदस्यो के साथ लाकडाउन के दौरान निकटवर्ती क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूर जिनके समक्ष रो•ाी-रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : एनसीएल खड़िया की संजीवनी महिला समिति की अध्यक्ष ममता पांडेय ने अन्य सदस्यों के साथ लॉकडाउन के दौरान निकटवर्ती क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूर जिनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। उन्हें हर संभव मदद करने में लगी है। समिति ने चिल्काडांड के आंबेडकर नगर बस्ती के 50 दिहाड़ी मजदूरों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। उनसे कहा कि यह अभियान 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अवसर पर शक्तिनगर थाना प्रभारी अंजनी राय व ग्राम प्रधान रवींद्र यादव मौजूद रहे। इसी क्रम में एनसीएल ककरी की एकता महिला समिति की अध्यक्ष अनीता गोडसे व अन्य सदस्यों द्वारा ककरी परियोजना के पुनर्वास ग्राम ककरी एवं रेहटा में दो सौ मास्क का वितरण कराया। गौरतलब है कि यह मॉस्क परियोजना में संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए हैं। मॉस्क के लिए जरूरी समान एवं अन्य खर्च महिला समिति ने वहन किया। एनसीएल कृष्णशिला परियोजना की जागृति महिला समिति ने लॉकडाउन के दौरान अध्यक्ष कंचन बाला सिंह के नेतृत्व में परियोजना के निकटवर्ती गांव कोहरौलिया एवं योगिचौरा मे 50 गरीब परिवारों के लिए खाद्य सामग्री एवं दो सौ लोगों के बीच मॉस्क का वितरण किया।