महिलाएं खुद करें सुरक्षा, दे तगड़ा जवाब
जागरण संवाददाता सोनभद्र यूनिसेफ से संचालित नई पहल परियोजना के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंजल
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : यूनिसेफ से संचालित नई पहल परियोजना के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के आर्यनगर में सोमवार को बैठक कर महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर रोकथाम लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
जिला समन्वयक निशा कुरैशी ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न के मामलों से अभिभावकों व किशोरियों में दहशत है। माता-पिता डरे व सहमे हुए हैं। इस डर से बच्चियों की शिक्षा पर विपरीत असर पड़ने वाला है। तमाम अभिभावक इसी डर से अपनी बच्चियों को आगे पढ़ने व बढ़ने से रोक सकते हैं। बताया कि बच्चियों को सुरक्षित रखने के लिए इस माहौल से लड़ने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें जागरूक करना होगा। हर बच्चियों को सेल्फ डिफेंस सीखना चाहिए। दरिदों से अपनी बच्चियों को बचाना होगा। उन्हें सशक्त व मजबूत बनाना होगा। लड़कियां खुद को बचाने के लिए सेल्फ डिफेंस सिखती हैं तो वे खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। माता-पिता व भाई हर समय साथ नहीं होते। इसमें यास्मिन, शिवकुमारी देवी, उर्मिला देवी, मिधहत, सहाना, सरोज, मलिका आदि थीं।