करेंट से महिला झुलसी
जरहां बाजार में एक घर के आंगन में गुरूवार की दोपहर नधिरा सबस्टेशन से बकरीहवां फीडर को जाने वाली 11 हजार एलटी लाईन की तार टूट कर गिर जाने से एक महिला झुलस गई।
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : जरहां बाजार स्थित एक घर के आंगन में गुरुवार की दोपहर में नधिरा सबस्टेशन से बकरीहवां फीडर को जाने वाली 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। इससे एक महिला झुलस गई। महिला को बचाने का प्रयास कर रहे एक अधेड़ होमगार्ड झुलसने से बचा। विनती देवी (30) घर में कोई काम कर रहा था। इस दौरान उसके घर के ऊपर से गुजर रहा जर्जर बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे घर में रखा कूलर समेत अन्य बिजली के उपकरण जलने लगा। इस दौरान कूलर का तार निकालने पहुंची महिला करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी अंगुली और हाथ झुलस गया। महिला को बचाने पहुंचे होमगार्ड मदन मोदनवाल भी चपेट में आ गए हालांकि वह बाल-बाल बच गए। लोगों मे सबस्टेशन नधिरा को सूचित कर लाइन बंद कराया। घायल महिला को धनवंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।