बाइक के धक्के से महिला घायल
तहसील मुख्यालय के शिवाजी तालाब के समीप बाइक के धक्के से एक पचपन वर्षीय महिला घायल हो गई। जब तक लोग मौके पर जुटते बाइक सवार वहां से रफूचक्कर हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:07 AM (IST)
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय के शिवाजी तालाब के समीप बाइक के धक्के से एक महिला घायल हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते बाइक सवार वहां से फरार हो गया। महिला को लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में दाखिल कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वार्ड संख्या 11 निवासी शहोदर देवी (55)बैंक से रुपये निकाल कर वापस अपने घर जा रही थी। इसी बीच शिवाजी तालाब के समीप तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने धक्का मारते हुए मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी महिला को मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें