Move to Jagran APP

तीर से हमला कर महिला को किया घायल, हालत गंभीर

ओबरा में महिला तीर से घायल, पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत देखकर ट्रामा सेंटर वाराणसी किया रेफर।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 10:01 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 10:01 PM (IST)
तीर से हमला कर महिला को किया घायल, हालत गंभीर
तीर से हमला कर महिला को किया घायल, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : जुगैल थाना क्षेत्र के सिद्धहवाडांड़ गांव में एक महिला पर तीर से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना बुधवार की आधी रात के बाद की है। सुबह इसकी जानकारी होते ही डायल 100 पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्वयं जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बता दें कि रेफर के समय महिला की बांयी आंख के नीचे तीर गहराई तक धंसी हुई थी।

loksabha election banner

गांव की फुलझरिया (32) पुत्री बबलू बुधवार की रात में अपना पूरा काम निपटाकर सो गई। अचानक लोगों को पता चला कि महिला की आंख में तीर धंसी है और गंभीर हालत में है। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया। फिर यहां से उसे जिला अस्पताल लेकर ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय अधीक्षक पीबी गौतम ने बताया कि जरूरी उपचार यहां महिला का कर दिया गया। मामला चूंकि आंख के ठीक नीचे धंसी तीर को निकालने का था। ऐसे में गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पीड़िता के भाई बिहारी खरवार ने पड़ोस के रामसुभग पुत्र राम सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश ¨सह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू हो गई है। मामले के सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। कहा कि पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच आपसी विवाद था। इसी मामले में रामसुभग ने आधी रात के बाद लगभग दो बजे उसके घर में जाकर तीर से हमला कर दिया। हालांकि जख्म को देखते हुए डाक्टरों ने घटना सुबह की बतायी। बता दें कि फुलझरिया के पति बबलू खरवार ने उसे डेढ़ साल पहले छोड़ दिया था। उसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका जोरबा निवासी शादीशुदा रामसुभग के नजदीकी संबंध हो गया। वह उसे दूसरी पत्नी मानता है। घटना के समय महिला आरोपित के साथ घर में ही नशे में थी। रात में ही दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपित ने महिला के चेहरे पर तीर से हमला कर दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गया। गांव में मामले को लेकर कई अन्य तरह की भी चर्चा हैं। डायल 100 की हुई सराहना

तीर के हमले से गंभीर महिला की सूचना जब डायल 100 को हुई तो उसमें मौजूद सभी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर स्वयं महिला को लेकर अस्पताल पहुंच गए। इससे चहुंओर पुलिसकर्मियों की सराहना हो रही है। डायल 100 में हेड कांस्टेबल विनोद शंकर पाण्डेय, कांस्टेबल रविकांत यादव, चालक रत्नेश कुमार शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.