सर्पदंश से महिला की मौत
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में सर्पदंश से एक तीस वर्षीय महिला की मौत हो गई।
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में सर्पदंश से एक तीस वर्षीय महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुपाचुआ गांव निवासी सीता (30) पत्नी सुरेश अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे उसके सिर में किसी जंतु के काटने का एहसास हुआ तो, वह अपने परिजनों को अवगत कराते हुए उस जंतु को खोजने लगी। इसी बीच बिस्तर के नीचे सर्प देख वह अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसका घरेलू उपचार करने के बाद अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर म्योरपुर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।