वज्रपात से महिला की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल गांव में बुधवार की शाम करीब पांच बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:47 PM (IST)
जासं, पटवध (सोनभद्र): चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल गांव में बुधवार की शाम करीब पांच बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कुरुहुल गांव निवासी पानपति (46) पत्नी रामविलास शाम करीब पांच बजे घर से खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह जल्दी-जल्दी घर की ओर जा रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर पानपति गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे चोपन सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें