विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में पोखरी में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 09 Sep 2026 05:48 PM (IST)

सोनभद्र के पटेहरा गांव में 32 वर्षीय मीरा देवी की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

सोनभद्र में हाईटेंशन तार से महिला की मौत, खेत में धान देखने गई थी।

सोनभद्र में हाईटेंशन तार से महिला की मौत, खेत में धान देखने गई थी।

HighLights

  1. सोनभद्र के पटेहरा गांव में हाईटेंशन तार से महिला की मौत।

  2. पोखरी में गिरे 11 हजार वोल्ट के तार से लगा करंट।

  3. राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मीरा देवी को मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा गांव में पोखरी में टूटकर गिरे हाईटेशन तार की चपेट में आने से 32 वर्षीय मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर स्वजन उसे लेकर सुबह करीब 10 बजे राजकीय मेडिकल कालेज लोढ़ी पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना से स्वजन में चींख पुकार मच गई। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पटेहरा गांव निवासी मीरा पत्नी बच्चा यादव बुधवार सुबह घर के पीछे स्थित खेत में धान की फसल देखने गई थी। स्वजन ने बताया कि खेत में पहले से ही खंभा से टूटकर 11 हजार वोल्ट का तार गिरा हुआ था।

बताया गयावह टूटा तार नहीं देख सकी और उस पर उसका पैर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलसने के साथ ही अचेत हो गई। कुछ देर बाद खंभे से चिंगारी निकलने और उसमें से आवाज आने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।